हिंदी
बलिया: बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार भाई और बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार-कैथवली गांव के मध्य बृहस्पतिवार को अपरान्ह मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार आदित्य (19) तथा उसकी बहन खुशबू (30) की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के समय आदित्य अपनी बहन के साथ बेरुआरबारी से घर लौट रहा था। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Published : 29 September 2023, 3:14 PM IST
No related posts found.