हिंदी
पटनाः पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दायर कर घर से रूठकर गये लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के घर लौटने की उम्मीदें अब बढ़ गई है। ऐसा माना जा रहा है कि तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी से दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात कर सकते हैं। तेज प्रताप से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि इन दिनों वह भागवत भजन के अलावा अपनों के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी से भी फोन पर बातचीत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः दुनिया रह गयी हैरान जब.. इंदिरा गांधी ने कर दिये पाकिस्तान के दो टुकड़े.. पूरी खबर..

वहीं राबड़ी देवी रविवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में चल रहे मुकदमे में पेशी को लेकर दिल्ली पहुंची है। यहां अब कयास लगाई जा रही है कि तेज प्रताप दिल्ली में अपनी मां से मुलाकात करने पहुंचेंगे। पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी को लेकर जो कुछ मुख्य बातें सामने आई है उसमें ये भी बताया जा रहा है कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तनाव की सबसे बड़ी वजह मां राबड़ी देवी भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः CM योगी के शहर का भ्रष्टाचारी सीओ हुआ सस्पेंड..अवैध बसें चलवाकर करता था मोटी कमाई
अब इस ड्रामे के बाद परिवार में न सिर्फ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बल्कि तेज प्रताप के भाई तेजस्वी भी उन्हें मनाने में जुटे हैं। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत भी खराब होने की सूचना मिली है। इस खबर ने भी तेज प्रताप के गुस्से को पहले से कम किया है। अब ऐसा लग रहा है कि 20 नवंबर तक सबकुछ ठीक हो जायेगा और तेजस्वी के साथ तेज प्रताप पटना लौट आयेंगे।
Published : 19 November 2018, 4:42 PM IST
Topics : rjd आवास तलाक प्रकरण तेज प्रताप यादव दिल्ली पत्नी ऐश्वर्या पुत्र बिहार राबड़ी देवी लालू प्रसाद यादव
No related posts found.