हिंदी
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वहां की राजनीतिक फिजाएं भी तेजी के साथ बदलने लगी है। मंगलवार को आरजेडी के पांच एमएलसी द्वारा पार्टी छोड़ जेडीयू का दामन थामने के साथ ही राज्य में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया।
आरजेडी के बड़े नेता माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। आरजेडी को राज्य में यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा हैं। उन्होंने खुद अस्वस्थ होने की स्थिति में ही पार्टी को छोड़ दिया।
विधान सभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी के 5 एमएलसी ने अचानक जेडीयू का दामन थाम लिया है। जेडीयू का दामन थामने वाले नेताओं में एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय के नाम शामिल हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अगले कुछ दिनों में कुछ अन्य नेता भी इसी तरह जेडीयू में शामिल हो सकते है।
Published : 23 June 2020, 5:02 PM IST
No related posts found.