हिंदी
पटना: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का एक बयान हाल में चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल उन्होंने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर वो साथ आना चाहें तो उन्हें साथ ले लेंगे। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। आरजेडी सुप्रीमो के इस ऑफर पर अब जेडीयू का जवाब आया है।
इस पर जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं और क्या नहीं, वो ही जानें।
ललन सिंह ने कहा कि लालू जी क्या बोलते हैं, नहीं बोलते हैं। वह लालू जी जानें। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर किसी तरह की अटकलें लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हालांकि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं। जब लालू यादव का बयान आया तो इस पर भी तेजस्वी ने कहा कि लालू जी ने ऐसी बात मीडिया को शांत करने के लिए कही थी।
इस बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने नीतीश कुमार को गांधीवादी बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी गांधीवादी हैं, वह हमारे साथ आएंगे। नीतीश कुमार गांधीवादी हैं, वे गांधी के सिद्धांतों पर चलते हैं।
Published : 2 January 2025, 2:24 PM IST
Topics : HindiNews JDU lalan singh lalu prasad yadav ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Patna reaction TrendingNews