Bihar: पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह LJP से निष्कासित, पार्टी को लेकर कही ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के अंदर ही उथल-पुथल शुरू हो गई है। एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 5 December 2020, 10:43 AM IST
google-preferred

पटनाः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफा मांगने वाले पूर्व महासचिव केशव सिंह को दल से निष्कासित कर दिया गया है।

लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर दल के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्ता और अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए दल से निष्कासित कर दिया है। दूसरी ओर केशव सिंह ने दावा किया कि पार्टी विभाजन की कगार पर खड़ी है और अगले महीने जनवरी में पार्टी में विभाजन हो जाएगा।

Published : 
  • 5 December 2020, 10:43 AM IST

Advertisement
Advertisement