हिंदी
बिहार: बीते दिन प्रदेशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। एक ओर जहां कुछ लोगों ने प्यारे प्यारे रंगों के साथ होली खेली। तो वही दूसरी ओर कुछ लोगों ने होली इस अंदाज में मनाया की अब भारी पड़ गया है। दअसल होली पर्व के दिन बिहार के एक गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर होली के दिन अश्लील गाने पर नाच गाना किया गया और अश्लील गाना बजाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने यहां फायरिंग कर दी। चलिए जानते हैं ऐसे में ये पूरा मामला क्या है?
यह है पूरा मामला
यह घटना शुक्रवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में हुई, जहां एक पक्ष द्वारा डीजे पर अश्लील गाने की धुन बजाई जा रही थी। जब स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, तो दबंगों ने गोलियां चला दीं। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
डाइनामाइट नयूज संवाददाता के अनुसार,गांव में होली के अवसर पर कई लोग एकत्रित हुए थे। इसी दौरान एक पक्ष ने डीजे पर अश्लील गाने चलाने का फैसला किया। जब गांव के निवासियों ने इसका विरोध किया, तो गांव के टुन्नी यादव के बेटे प्रिंस कुमार उर्फ भोला और लड्डू यादव के बेटे गोलू कुमार को दबंगों ने गोली मार दी। जिसके बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई।
टुन्नी यादव ने पुलिस को दी घटना की सूचना
घटना के बाद टुन्नी यादव ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।टुन्नी यादव ने आरोप लगाया कि शुरू में तो मंटू यादव और पवन यादव ने ताड़तोड़ गोली चलाई, लेकिन शाम को घर के बाहर मौजूद होने पर इन लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार उर्फ भोला को सीने में गोली लगी।जबकि गोलू कुमार को कमर में गोली लगी। दोनों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया।
गोलू कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
यह घटना होली जैसे पर्व पर भीड़भाड़ और जश्न के माहौल को अशांत कर गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गई है। वही अब पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें।
Published : 15 March 2025, 3:07 PM IST
Topics : bihar BiharCrime Crimenews DynamiteNews Munger MungerCrime MungerPolice Obscene Obscenesong OpenedFiring