NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक के साए के बाद NTA का सुरक्षा चक्रव्यूह, 22 लाख छात्र देंगे परीक्षा
कथित पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होगा। NTA ने देशभर में 1.38 लाख CCTV कैमरे, 51 हजार से अधिक जैमर, फेस ऑथेंटिकेशन और AI आधारित निगरानी जैसी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।