महराजगंज: सरकारी धान खरीद केन्द्र पर बड़ी हेराफेरी, किसान की खतौनी पर व्यापारी ने किया ये काला कारनामा

महराजगंज जनपद में सरकारी धान खरीद को लेकर एक बड़ा फर्जीवाडा सामने आया है। दूसरे किसान की खतौनी पर एक व्यापारी ने अपना धान तौल करा लिया है। अब किसान दर-दर भटकने को मजबूर है। डाइनामाइट न्यूज पर जानिए क्या है पूरा मामला

Updated : 19 December 2022, 6:06 PM IST
google-preferred

महराजगंजः साधन सहकारी समिति मोहनापुर के उप केन्द्र रामपुर में स्थापित सहकारी धान खरीद केन्द्र पर सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्रशासनिक व्यवस्था को तार-तार करते हुए एक व्यापारी ने चौक क्षेत्र के करौता निवासी किसान नागेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी की खतौनी लगाकर धनेवा निवासी एक व्यापारी ने अपने धान का तौल करा लिया।

किसान ने जिला प्रशासन के सभी हुक्मरानों से इस मामले में गुहार लगाई, लेकिन किसान कही से भी राहत नहीं मिली।

पीड़ित किसान ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि उसके नाम से दस एकड़ जमीन है। इसमें से छहः एकड़ खेत की खतौनी लगाकर धनेवा निवासी एक व्यापारी ने 138 कुंतल धान का तौल कराकर भुगतान भी ले लिया है। व्यवस्था की हवा तब निकली, जब उसी व्यापारी ने दूसरी बार भी करीब 89 कुंतल धान तौल कराकर भुगतान कराने की कोशिश में जुटा पाया गया। 

तहसील प्रशासन पर सवाल 
धान खरीद की आनलाइन प्रक्रिया किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र से किया जा सकता है। लेकिन भूमि का सत्यापन करने की जिम्मेदारी हल्का लेखपाल की ही होती है। बड़ा सवाल यह है कि ऐसी व्यवस्था में यह हेराफेरी प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करता है कि दूसरे की खतौनी पर आसानी से व्यापारी द्वारा अपने धान का तौल करा लेना धान खरीद व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। 

किसान की उम्मीदों पर फिरा पानी 
मामला चौक क्षेत्र के करौता गांव का है। यहां के किसान नागेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी के पास दस एकड़ जमीन है। बड़ी उम्मीद के साथ किसान अपने धान को सुखाकर इस तैयारी में था कि मौका मिलते ही अपने धान का तौल कराएंगे। लेकिन उसके माथे पर चिंता की लकीरें तब खींच गई, जब धान खरीद केन्द्र मोहनापुर उप केन्द्र रामपुर में धान तौल कराने पहुंचा। पता चला कि उसके खतौनी पर किसी दूसरे व्यापारी ने अपना 138 कुंतल धान का तौल कराकर भुगतान ले लिया है।

Published : 
  • 19 December 2022, 6:06 PM IST

Related News

No related posts found.