Raebareli News: अहिल्या बाई होल्कर प्रतिमा तोड़े जाने पर रायबरेली में प्रदर्शन, जानें पूरी खबर

काशी में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद आज रायबरेली में सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पढिये यह खबर

रायबरेली: काशी में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद आज रायबरेली में सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

क्या है पूरी खबर?

महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर फाउंडेशन ( एम एल ए फाउंडेशन ) के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाल की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में 12000 से अधिक मन्दिरो का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कराया। जिसने सनातन की नीव रखी। उन्ही मन्दिरो में से बनारस में मणिकर्णिका घाट में प्रशासन द्वारा तोड-फोड करके मन्दिरो व वहा पर स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़ा गया। जिन्हे सनातन धर्म की रक्षक व कुशल शासिका के रूप में जाना जाता और जिन्हे देवी के रूप में पूजा जाता है। उनमें आस्था रखने वाले करोड़ो लोगो की आस्था व भरोसे को तोड़ा गया है। जिससे आम जन मानस में भयंकर आकोश व्याप्त है।

कौशांबी में सेहत सुधारने पर जोर: जननी सुरक्षा योजना को लेकर DM ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, जानें बैठक की बड़ी बातें

पूरे समाज में भारी आकोश

संगठन ने कहा कि उ०प्र० के मुख्यमंत्री द्वारा एक बयान में कहा गया कि कुछ लोगो द्वारा फर्जी ए०आई० जनरेटेड वीडियो बनाकर लोगो को फर्जी गुमराह किया जा रहा है। पर उनके द्वारा घाट का कोई वास्तविक वीडियो नही जारी किया गया। बल्कि देवी अहिल्याबाई होल्कर में आस्था रखने वाले पाल समाज कुछ युवा जब घाट की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शान्तिपूर्वक तरीके से वहा पहुंचे तो प्रशासन द्वारा उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की गई। जिससे पूरे समाज में भारी आकोश फैल गया है।

Raebareli: नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कांस्टेबल ने ठंडे पानी में जाकर किया…

आस्था को भारी ठेस..

ऐसी स्थिति में इस ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा ससम्मान स्थापित किया जाये। शान्तिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे समाज के युवाओं पर किये गये लाठी चार्ज की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करायी जाये व निर्दोष युवाओं पर दर्ज किये गये समस्त मुकदमें तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाये। भविष्य में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की विरासत से जुड़ी किसी भी एतिहासिक धरोहर को क्षति न पहुंचे इसके लिए स्पष्ट एवं कठोर दिशा निर्देश जारी किये जाये। यदि महामहिम द्वारा उक्त मांगो को संज्ञान में नही लिया गया तो लोगो की आस्था को भारी ठेस पहुंचेगी जिससे जनाक्रोश की सम्भावना बढ़ जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 21 January 2026, 5:05 PM IST

Advertisement
Advertisement