हिंदी
महराजगंज: जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही का एक नया मामला सामने आया है। इसकी वजह से कल से ही जिम्मेदार हंसी के पात्र बने हुए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरकार के आदेश पर 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वच्छता ही सेवा एवं संचारी रोग अभियान चलाया जाना है।
इस दौरान 2 अक्तूबर को जनपद के ग्राम पंचायतों के अंर्तगत स्कूल, पंचायत भवन में साफ सफाई होनी है। जिसके निरीक्षण के लिए जनपद के 58 बड़े अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, इस बारे में एक आदेश जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से जारी किया गया है। नोडल अधिकारियों ने जब लिस्ट में अपना नाम देखा तो अचंभित, हैरान और परेशान हो गए और कुछ तो लिस्ट बनवाने और बनाने वाले जिम्मेदारों पर खूब हंसने लगे।

आखिर यह लिस्ट किस तरह जारी किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला वर्षों पहले या महीनों पहले गैर जनपद हो गया है उनको भी नोडल अधिकारी बना दिया गया है। जब ये अधिकारी इस जनपद में हैं ही नही तो अपनी ड्यूटी कैसे बजाएंगे गावों में जाकर? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब कोई नहीं देना चाहता है।
इस संबंध में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने जनपद के सीडीओ संतोष राय से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा की हम दिल्ली में सरकारी कार्य से आए है। हमें पता नही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? मैं लिस्ट मंगवाता हूं और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही होगी।
Published : 1 October 2023, 8:44 PM IST
Topics : तबादला नोडल अधिकारी पंचायत राज अधिकारी महराजगंज लापरवाही
No related posts found.