हिंदी
संत कबीर नगर: भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान बृहस्पतिवार को संत कबीर नगर जिले में स्थित अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी से लटकती मृत पायी गयीं। पुलिस ने इस सिलसिले में उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालती चौहान महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती मृत पायी गयीं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मालती के पिता दीप चंद चौहान ने इस मामले में अपने दामाद विष्णु तथा उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि मालती का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद था।
सूत्रों के अनुसार पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यूट्यूब पर भोजपुरी में करीब 24 हजार वीडियो और रील्स बना चुकी मालती के साढ़े छह लाख सब्सक्राइबर हैं।
Published : 23 November 2023, 5:35 PM IST
No related posts found.