हिंदी
पटना: कुछ समय से भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच विवाद चल रहा है। अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस विवाद के बीच अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है। जिसने पवन सिंह के जेल जाने पर सवाल खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर शोषण और हमला करवाने के आरोप लगाया है। उन्होनें कहा है कि पवन सिंह ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं।
अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा उन पर आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। जिसके तहत वो जेल भी जा सकते हैं। अब देखना है कि अक्षरा सिंह का ये केस किस नतीजे पर पहुंचता है, क्या सच में पवन सिंह को जेल जाना पड़ेगा या नहीं।
Published : 4 August 2019, 2:53 PM IST
Topics : akshra singh Bhojpuri actor bhojpuri actress fir Pawan Singh अक्षरा सिंह एफआईआऱ पवन कुमार भोजपुरी स्टार मुंबई