हिंदी
नई दिल्ली: मौसंबी एक रसीला फल होता है। यह नींबू जाति का ही फल है लेकिन यह नींबू से कई गुना लाभदायक साबित होता है। मौसमी का फल आकार में नांरगी जितना होता है।
मौसंबी को मुंबई और गुजरात में मुसम्मी या मौसमी के नाम से भी जाना जाता हैंं। वहीं उत्तर प्रदेश मे इसे 'मीठा नींबू' भी कहते हैं। मौसमी का रस सिर्फ पीने में ही प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि साबुन, शराब तथा अन्य पेयों में भी इसका उपयोग किया जाता है। मौसमी का उपयोग पोषक आहार के रूप में भी होता है।
यह भी पढ़ें: जानिये कितना लाभाकारी है अजवाइन, पाचन सही करने के साथ देता है ये फायदे
मौसंबी के फायदे
इस समय खाना चाहिए मौसंबी
मौसंबी का सेवन दोपहर में करना चाहिए। धूप में जाने से पहले या धूप में से आने के कुछ समय बाद मौसंबी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह पानी की कमी दूर करती है और डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है। मौसंबी जूस सुबह के टाइम नाश्ते के साथ, दोपहर लंच के 2-3 घंटे बाद या शाम को पीना चाहिए।
यह भी पढ़ें: भागदौड़ भरी जिंदगी में इन पांचआसान उपायों के साथ दूर करें तनाव
इस समय भूलकर भी न ले जूस
सुबह खाली पेट मौसंबी का जूस नहीं पीना चाहिए। रात के भोजन के बाद या सोने के पहले जूस नहीं पीना चाहिए। अगर खांसी आ रही है तो मौसमी जूस, संतरा जैसे खट्टे फल का जूस लेने से बचना चाहिए।
खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद
खिलाड़ियों, शारीरिक मेहनत करने वाले, जिम में वर्क आउट करने वाले बॉडीबिल्डर को मौसमी का जूस जरुर पीना चाहिए। इससे वो मसल्स की जकड़न से बचे रहेंगे। मौसम्बी में Vitamin C खूब होता है। इसलिए मौसमी का जूस पीने से स्किन में चमक आ जाती है और स्किन टाइट होती है।
डाइबिटीज के मरीजों के लिए कारगर
शुगर के रोगी को मौसमी के जूस में आंवला का रस और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इस तरह मौसंबी जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। विटामिन और हेल्दी तत्वों से भरपूर मौसम्बी जूस पीना बालों की समस्याएं दूर करके बाल मजबूत बनाता है। जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और चमकदार बनते हैं। रोजाना एक गिलास मौसम्बी का जूस दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
Published : 19 September 2022, 5:18 PM IST
Topics : diabetes Mosambi Mosambi Benefits Mosambi Juice Benefits डायबिटीज मौसंबी मौसंबी के फायदे मौसंबी जूस के फायदे
No related posts found.