Benefits of Celery: जानिये कितना लाभाकारी है अजवाइन, पाचन सही करने के साथ देता है ये फायदे

डीएन ब्यूरो

अजवाइन एक ऐसा हर्ब है जो भारत के हर रसोईघर में पाया जाता है। रसोईघर में तो इसका उपयोग मसाले के रूप में होता है लेकिन आयुर्वेद में अजवाइन का प्रयोग औषधि के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है

हर रसोई में मिलता है अजवाइन
हर रसोई में मिलता है अजवाइन


नई दिल्ली: अजवाइन एक ऐसा हर्ब है जो भारत के हर रसोईघर में पाया जाता है। रसोईघर में तो इसका उपयोग मसाले के रूप में होता है लेकिन आयुर्वेद में अजवाइन का प्रयोग औषधि के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है।

बचपन में जब हमारे  पेट में बहुत दर्द होता था, तब दादी हो या नानी हमे अजवाइन का पानी या अजवाइन का चूर्ण खाने के लिए देती थी। असल में अजवाइन के फायदे इतने हैं कि उनको उंगलियों में गिनना मुश्किल हो जाता है।

अजवाइन से मिलते है ये लाभ 

1 अजवाइन में एंटी-कैरोजेनिक गुण होता है। यह मुँह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है और  मुँह और दांत किसी भी प्रकार के संक्रमण के आशंका को कम करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में अजवाइन तेल के 1-2 ड्रॉप्स डालकर गरारा करने से मुँह और दांत संबंधी परेशानी से राहत मिलती है

2  अजवाइन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से सुबह गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी की शिकायत भी नहीं होती है।

3  रोजाना रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध के साथ अगर कोई अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे अनिद्रा को करे दूर करता है, सर्दी-जुकाम मै दिलाए राहत, कमर दर्द को करे कम ,डायरिया से दिलाए राहत,जोड़ों में दर्द से राहत,कब्ज से दिलाए आराम, आदि में काम करता है।

4. गर्भवती महिलाओं को ज्यादा मात्रा में अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी तासीर गर्म होती है। इसकी वजह से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए गर्भवती महिलाओं को जितना हो सके अजवाइन के सेवन को अधिक मात्रा में अवॉयड करना चाहिए।

5. अस्थमा जैसे श्वसन तंत्र की समस्या से राहत दिलाने में भी अजवाइन के लाभ दिखाई दे सकते हैं।

6. बढ़ते कोलेस्ट्रोल की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, अजवाइन के बीज में एंटीहाइपरलिपिडेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो शरीर के कोलेस्ट्रोल, एलडीएल-कोलेस्ट्रोल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम करने में मदद कर सकता है।

7. प्रसव के बाद कुछ महिलाओं के स्तनों में ठीक तरह से दूध नहीं बनता, जिस कारण शिशु को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में स्तनपान करने वाली महिलाओं को आहार के साथ अजवाइन देने पर दूध की मात्रा में विकास हो सकता है। अजवाइन दूध स्राव को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

8. भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदे शरीर के वजन को कम करने के लिए हो सकते हैं।

9. अजवाइन खाने के फायदे किडनी स्टोन से राहत दिलाने के लिए भी हो सकते हैं।

10. रक्तचाप के बढ़ने पर कई घातक समस्याओं का जोखिम बना रहता है। ऐसे में रक्तचाप को संतुलन में रखना जरूरी होता है, जिसके लिए अजवाइन का सेवन करना अच्छा उपाय साबित हो सकता है।










संबंधित समाचार