हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर मे स्थित एक घर में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना घोड़बंदर रोड पर वाघबिल इलाके में 29 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक घर में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से आग लगी।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में घर में रह रहे एक व्यक्ति के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुचीं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
अधिकारी ने बताया कि आग में रसोई का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लिया है।
Published : 9 November 2023, 2:53 PM IST
Topics : आग गैस सिलेंडर ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र रसोईघर लीक व्यक्ति झुलसा
No related posts found.