लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में पुलिस ने मारी रेड, मिला बेहिसाब खजाना, साढ़े 5 करोड़ कैश, 106 किलो सोना-चांदी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक के बेल्लारी शहर में पुलिस ने एक सुनार के ठिकानों पर रेड मारी तो वहां मिली चीज़ें देखकर हैरान रह गई। पुलिस को इस मामले में किसी हवाला लिंक का संदेह है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 April 2024, 10:46 AM IST
google-preferred

बेंगलुरु: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कर्नाटक के बेल्लारी शहर में पुलिस ने एक सुनार के ठिकानों पर रेड मारी तो वहां मिली चीज़ें देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने इस सुनार के पास के 5.60 करोड़ रुपये कैश, 3 किलो सोना, 103 किलो चांदी के जेवर और 68 चांदी की छड़ें जब्त कीं।

पुलिस ने बताया कि ₹5.6 करोड़ की नकदी बरामद करने के साथ सोने-चांदी की छड़ें और करोड़ों के आभूषण भी बरामद किए गए, इनकी कुल कीमत करीब 7.60 करोड़ रुपये है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जूलरी शॉप के मालिक नरेश के घर से भारी मात्रा में नकदी और जेवर बरामद की गई है। पुलिस ने कहा, उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को इस मामले में किसी हवाला लिंक का संदेह है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस अधिनियम की धारा 98 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के निष्कर्षों को आगे की पूछताछ के लिए आयकर विभाग को भेजा जाएगा।

Published :  8 April 2024, 10:46 AM IST

Related News

Advertisement