हिंदी
गोरखपुर: नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर घुघली-कप्तानगंज के बीच कोटिया के पास बापूधाम एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त का शिकार होते होते बाल बाल बची। मंगलवार को बापूधाम एक्सप्रेस के इंजन में नीलगाय कट कर फंस गई जिसकी वजह से कई घंटो तक रेल यातायात ठप रहा।
यह भी पढ़ें: यूपी में फिर बड़ी रेल दुर्घटना, गोरखपुर में पटरी से उतरे ट्रेन के चार डिब्बे
नीलगाय कट कर इंजन में फंस जाने से इंजन का ब्रेक पाइप और फीड पाइप डैमेज हो गए इमरजेंसी ब्रेक लेकर चालक ने किसी तरह ट्रेन रोका। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना के बाद भारी संख्या में आसपास के लोग यहां जमा हो गये।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे
तकरीबन डेढ़ घंटे तक रेलकर्मी इंजन को ठीक करने के प्रयास करते रहे लेकिन यह ठीन नहीं हो पाया। जिसके बाद कप्तानगंज स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।
Published : 19 December 2018, 10:59 AM IST
Topics : घुघली कप्तानगंज दुर्घटनाग्रस्त नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड बापूधाम एक्सप्रेस बाल बाल बची यूपी रेल हादसा
No related posts found.