हिंदी
नई दिल्ली: देशभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को एक सर्कुलर जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 30 नवंबर तक था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। प्रतिबंध के दौरान न कोई कॉमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से भारत आयेंगी।
— DGCA (@DGCAIndia) November 26, 2020
डीजीसीए के आदेश के अनुसार, केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी। वहीं इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान भरने वाले विमानों पर कोई पाबंदी नहीं है।
बता दें कि इस साल 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं इस दौरान घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था, लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई।
Published : 26 November 2020, 3:45 PM IST
No related posts found.