हिंदी
आज़मगढ़: कन्धरापुर थाना क्षेत्र में भंवरनाथ मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को सावन माह की शुरुआत होने के मौके पर दोनों युवक भंवरनाथ मंदिर में बाब भोले नाथ का श्रृंगार देखकर व दर्शन-पूजन कर देर शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करतारपुर तिराहा से पहले निरंकारी अस्पताल के समीप एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अमन गुप्ता (20) पुत्र बजरंगी गुप्ता की मौके पर मौत हो गयी थी।जबकि दूसरा युवक रोहित वर्मा बुरी तरह घायल हो गया था।
घायल रोहित वर्मा का इलाज़ शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।अस्ताल में इलाज के दौरान रोहित वर्मा ने भी रविवार रात दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत के कारण पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
Published : 30 July 2018, 3:04 PM IST
Topics : Azamgarh अस्पताल आजमगढ़ भवरनाथ मंदिर मौत सड़क दुर्घटना
No related posts found.