हिंदी
नई दिल्लीः बॉलीवुड में दुख का छाया हटने का नाम ही नहीं ले रहा है। मनोज कुमार का निधन और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस की मां के निधन के बाद अब एक और बुरी खबर सुनने को मिली है।
एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर-ऑथर ताहिरा कश्यप फिर से ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई है। जी हां, ताहिरा कश्यप को पहले ब्रेस्ट कैंसर साल 2018 में हुआ था, जिसमें वह कैंसर से बहादुरी से लड़ी और कैंसर से छुटकारा पाया। हालांकि अब फिर से ब्रेस्ट कैंसर वापस आ गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ताहिरा का यह ब्रेस्ट कैंसर 7 साल बाद वापस आया है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया है। बता दें कि ताहिरा के इस पोस्ट पर फैंस ने काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया और उन्हें सर्पोट किया।
ताहिरा पोस्ट में लिखती है कि सात साल की खुजली और नियमित जांच की शक्ति के बाद मेरा यह दृष्टिकोण है, मैं बाद वाले समय में वापस आ गई हूं और मैं सभी को यही सुझाव देना चाहती हूं नियमित रूप से मैमोग्राम करवाएं। मेरा यह दूसरा दौर है...मुझे फिर से मिल गया है।

वहीं ताहिरा पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं कि जब जीवन आपको नींबू देता है तो नींबू पानी बनाइए। जब जीवन बहुत उदार हो जाता है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकता है, तो आप उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में निचोड़ लें और सभी अच्छे इरादों के साथ इसे पी लें। क्योंकि एक तो यह एक बेहतर ड्रिंक है और दूसरा आप जानते हैं कि आप इसे एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताहिरा ने ये पोस्ट करके समाज में कैंसर को लेकर एक जागरूकता फैलाई है। कैंसर की जागरूकता को लेकर उन्होंने हर संभव प्रयास किए हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपनी बिना बालों के फोटोज शेयर की थी।
Published : 7 April 2025, 6:00 PM IST
Topics : Ayushmann Khurrana Ayushmann Khurrana wife Bollywood News breast cancer Dynamite News entertainment news Tahira Kashyap Tahira Kashyap Breast Cancer