हिंदी
अहमदाबाद : अहमदाबाद मै केंद्र की आयुष्मान योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड होने के बावजूद इलाज के लिए पैसे लेने पर गुजरात के स्टर्लिंग अस्पताल पर 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अस्पताल ने मरीज के परिवार से 9 लाख रुपये भी वसूले है।
आरोप है कि समय पर पैसा जमा नहीं करने पर इलाज बंद कर दिया गया, जिससे मरीज की मौत हो गयी. अब शिकायत मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्रवाई की है।
दरअसल, अहमदाबाद के सोला में रहने वाले जशवंत नायक की पत्नी रंजना नायक को दिल का दौरा पड़ने के बाद आपातकालीन उपचार के लिए स्टर्लिंग अस्पताल ले जाया गया था।
रंजना नायक के पास पीएमजेएवाई कार्ड होने के बावजूद स्टर्लिंग अस्पताल ने योजना के तहत उनका इलाज नहीं किया। आरोप है कि अस्पताल ने इलाज के लिए पैसों की मांग की। मरीज की हालत को देखते हुए अस्पताल ने कैश जमा करने या मरीज को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था। मरीज की हालत देखकर परिवार ने इलाज के लिए नकदी जमा कर दी। फिर भी अस्पताल की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत हो गयी थी।
Published : 16 March 2024, 7:21 PM IST
No related posts found.