हिंदी
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में रविवार को कब्रिस्तान में आग लगने की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग हादसा औरंगाबाद शहर के नावाडीह मोहल्ले स्थित कब्रिस्तान में हुआ जिसको लेकर अल्पसंख्यकों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही DM, SP समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। कब्रिस्तान में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Published : 6 April 2025, 1:15 PM IST
Topics : Aurangabad News Aurangabad Police Bihar News Crime in Aurangabad Fire breaks out in cemetery