हिंदी
चेन्नई: तमिलनाडु में ई के पलानीस्वामी नीत अन्नाद्रमुक ने सोमवार को कहा कि उसने भाजपा के अनुरोध पर अपने एक मात्र उम्मीदवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से हटा लिया है।
अन्नाद्रमुक की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को फोन पर पलानीस्वामी से बातचीत की और उनसे पुलकेशीनगर निर्वाचन क्षेत्र से अन्नाद्रमुक प्रत्याशी डी अंबरासन को हटाने का अनुरोध किया।
पार्टी ने कहा कि भाजपा के अनुरोध पर अंबरासन ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
अन्नाद्रमुक और भाजपा तमिलनाडु में सहयोगी दल हैं। भाजपा कर्नाटक में सत्तारूढ़ दल है।
Published : 24 April 2023, 7:04 PM IST
No related posts found.