हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। हालांकि कई सीटों पर अभी हार-जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। यूपी की 403 विधानसभा की सीटों में से भारतीय जनता पार्टी और इसके गठबंधन ने 260 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। अब तक सामने आये नतीजों में भाजपा 260 में से 100 सीटों पर विजयी घोषित हो चुकी है, जबकि शेष सीटों पर भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई है और लगभग जीत तय मानी जा रही है।
यूपी विधानसभा के इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। यूपी सरकार में डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद अपनी सिराथू सीट नहीं बचा पाये और सपा उम्मीदवार के सामने उनको हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सिराथू सीट पर दोबारा मतगणना की मांग हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता यहां हंगामा कर रहे हैं।
यूपी चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार में मंत्री रहे और भाजपा छोड़कर सपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य को भी करारी हार झेलनी पड़ी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी और इसके गठबंधन के खाते में लगभग 130 सीटें आई है। इनमें से लगभग 40 सीटों पर सपा गठंबंधन की जीत घोषित की जा चुकी है, जबकि शेष सीटों पर सपा अपने प्रतिद्ंवदी से काफी आगे है और इन सीटों पर उसकी जीत सुनिश्चित है। सपा ने अकेले 114 सीटों पर कब्जा किया है। सपा गठबंधन की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल को 8 सीटों पर जीत मिली है। ये सीटें भी सपा की 130 सीटों में शामिल हैं।
गठबंधन की ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटें मिली है। इन सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर काफी निराशाजनक रहा। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी चुनाव लड़ रही कांग्रेस को अब तक केवल 2 सीटें मिली है, जिनमें से 1 सीट पर काग्रेंस उम्मीदवार की औपचारिक जीत घोषित की जा चुकी है।
मायावती की बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है। बसपा के खाते में सिर्फ 1 सीट आई है। खबर लिखे जाने तक इस सीट पर अभी जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
भाजपा गठबंधन की पार्टी अपना दल (एस) को 11 सीटें मिली है, जिनमें से 7 सीटों पर उसके प्रत्याशी विजयी घोषित किये जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्या नाथ ने गोरखपुर सदर सीट से बंपर वोटों के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की है। सीएम योगी की जीत का अंतर लगभग 1 लाख वोट रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराया।
योगी सरकार में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपनी सीट सिराथू में हार का सामना करना पड़ा है। यहां सपा गठबंधन कैंडिडेट पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 2 हजार वोटों से मात दी। पल्लवी पटेल को 80 हजार 532 वोट मिले। वहीं केशव प्रसाद मौर्य को 78 हजार 257 मत हासिल हुए। 24वें राउंड तक केशव मौर्य 2 हजार वोट से पीछे रह गए।
इसके अलावा चुनाव के पहले भाजपा का साथ छोड़कर सपा का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी चुनाव में हार सामना करना पड़ा हैं। यहां भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जीत दर्ज की है। कुशवाहा ने यहां 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।
Published : 10 March 2022, 7:06 PM IST
Topics : Assembly Election Results bjp Election Commission uttar pradesh उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव