हिंदी
लखनऊ: गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी अरविंद चौहान आज भी लखनऊ के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में अपना इलाज करा रहा है। अरविंद के परिजनों में अभी भी मायूसी है और वह अरविंद के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना लगातार ईश्वर से कर रहे हैं।
गौरतलब है की मामले में आरोपी गार्ड संदीप सिंह ने कई दिन फरार रहने के बाद गोरखनाथ थाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मगर मामले में पुलिस अभी भी घटना के मुख्य सूत्रधार चंद्र प्रकाश अग्रवाल को पूछताछ तक के लिए नहीं बुला पाई है। पुलिस सूत्रों की माने तो चंद्र प्रकाश अग्रवाल को बचाने में गोरखपुर की पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी चंद्र प्रकाश अग्रवाल अपने पैसे के दम पर पुलिस और प्रशासन को मैनेज करने में लगे हैं। इससे पहले भी जब मामले में बवाल मचा तब उन्होंने पीड़ित नाबालिग छात्र अरविंद चौहान का अपने खर्चे पर इलाज कराने की बात कही थी। उसका अभी भी लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published : 1 August 2019, 6:57 PM IST
Topics : chadra prakash agrawal Gorakhpur Lucknow uttar pradesh Yogi Aditynath उत्तर प्रदेश गैलेंट इस्पात लिमिटेड गोरखपुर चंद्र प्रकाश लखनऊ