कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या का अन्य आरोपी सलमान भी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के मौके पर हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के दूसरे आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सलमान के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया।

Updated : 6 February 2018, 4:23 PM IST
google-preferred

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के मौके पर भड़की हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के दूसरे आरोपी सलमान को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सलमान के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किये। 

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: सियासी तूफान तेज, आगरा-फिरोजाबाद में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, कांग्रेस का प्रदर्शन 

चंदन हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी वसीम जावेद और नसीम जावेद अभी भी फरार हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके सलीम से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं 

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के मौके पर कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन के आरोपियों ने पुलिस ने लिस्ट जारी की थी। अब तक इस मामले में पुलिस ने 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 

Published : 
  • 6 February 2018, 4:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement