अमेठी: BJP ने निकाली पद यात्रा, राजा बहादुर मयंकेश्वर शरण सिंह रहे मौजूद

भाजपा के तिलोई विधायक राजा बहादुर मयंकेश्वर शरण सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। विधायक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Updated : 14 December 2018, 3:19 PM IST
google-preferred

अमेठी: तिलोई विधायक राजा बहादुर मयंकेश्वर शरण सिंह व तिलोई ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ऊर्फ मुन्ना की अगुवाई में भाजपा की ओर से संचालित गांव-गांव, पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधायक तिलोई राजा ममयंकेश्वर शरण सिंह के साथ जन सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम पंचायत जैतपुर मे पदयात्रा कार्यक्रम पर ग्रामपंचायत मे विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें: अमेठी में जल संरक्षण को बढावा देने के लिए लोगों ने बढाया हाथ.. पानी बचाने की अपील 

 

ग्राम पंचायत को पूर्णरुप से वाह्य शौचमुक्त घोषित किया गया। जनपद अमेठी के प्रथम कम्प्यूटरीकृत पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय, जनसेवा केन्द्र, किसान सहायता केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। 200 गरीब एवं असहाय लोगों को ठंण्ड से बचाने के लिए कम्बल बांटे गये।

यह भी पढ़ें: अमेठी: अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

इस मौके पर राजकुमार हनुमन्त सिंह, कृष्ण कुमार सिंह अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख संघअमेठी, दादा रंजीत सिंह ब्लाक प्रमुख सिंहपुर, आशीष गुप्ता सदस्य जिलापंचायत, खण्ड शिक्षाधिकारी रियाज अहमद एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Published : 
  • 14 December 2018, 3:19 PM IST

Related News

No related posts found.