हिंदी
अमेठी: कोतवाली क्षेत्र के मोलवी कला मेंअज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए कोतवाली में रखा है।
दोपहर बाद लगभग 12:30 बजे राहगीरों ने लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश देखी। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर लाश कब्जे में ले लिया है और पहचान के लिए शव को कोतवाली में रखा है।
इस मामले में चौकी इंचार्ज शिवबहादुर सिंह का कहना है कि मृतक की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। मृतक लोवर और सफेद रंग की शर्ट पहन रखा था। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का खुलासा हो पायेगा। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।
Published : 13 December 2018, 2:04 PM IST
Topics : अज्ञात युवक अमेठी कोतवाली क्षेत्र पुलिस हड़कंप
No related posts found.