हिंदी
अमेठीः जिले के विकासखंड शाहगढ़ के अंतर्गत दुलापुर कला के साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों के भीड़ उमड़ी है। यहां यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी से किसान खासे परेशान हैं। वैश्विक महामारी कोरोना से समूचा देश परेशान है, लेकेिन यूरिया के लिये समितियों पर उमड़ी भीड़ को देखकर लगता है कि किसानों में कोरोना का भय भी खत्म हो गया है। यहां उमड़ी इश कदर भीड़ उमड़ रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग की की भी किसी को कोई परवाह नहीं है।
बिना मास्क और गमछा के यूरिया के लिए पहुंचे किसानों को पुलिस प्रशासन ने भी सरकारी नियमों का पालन नहीं कराया। मौके से नदारद अमेठी पुलिस भी नदारद रही। बता दें कि अमेठी में खाद की कालाबाजारी भी चरम पर है, जिससे किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए किसानों ने बताया कि खाद की किल्लत हो रही है। कहीं भी सही दाम पर खाद नहीं मिल रही है। गरीब किसानों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published : 28 August 2020, 6:28 PM IST
Topics : amethi Corona virus Social distancing Urea uttar pradesh अमेठी उत्तर प्रदेश यूरिया सब्र का बांध सोशल डिस्टेंसिंग