International: नववर्ष के मौके पर गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

अमेरिका में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हुयी है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

Updated : 2 January 2020, 12:30 PM IST
google-preferred

वाशिंगटन: अमेरिका में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हुयी है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। स्थानीय मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार ऑरलैंडो के क्लब में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, टेक्सास प्रांत के लुबॉक में दो, सेंट लुइस में चार, आयोवा के डेस मोइनेस में एक और फिलाडेल्फिया में दो ज्यादा लोगों की गोलीबारी से मौत हुयी।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा प्रो-गन कानून ने बचाई 240 लोगों की जान

यूएसए टुडे अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की अधिकतर घटनायें नाइट क्लब और बार में हुयी है। (वार्ता)

Published : 
  • 2 January 2020, 12:30 PM IST

Advertisement
Advertisement