हिंदी
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बन गया है। ये रिकॉर्ड है कालाधन की जब्ती का।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 35 करोड़ 26 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही नेपाल के सीमावर्ती जिलों से 79.85 लाख नेपाली रुपये भी जब्त किए गए हैं।
चुनाव आयोग का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से गिफ्ट आदि के वितरण की संभावना है। इसकी भी निगरानी विशेष टीम कर रही है। गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वालों पर भी खास नजर रखी जा रही है।
Published : 21 October 2020, 5:26 PM IST