गार्गी कालेज छेड़खानी मामले में सभी आरोपियों को जमानत, रखी ये शर्त

गार्गी कालेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार सभी दस आरोपियों को साकेत अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई।

Updated : 14 February 2020, 2:29 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गार्गी कालेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार सभी दस आरोपियों को साकेत अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई। यह वाकिया छह फरवरी का है जब गार्गी कालेज के वार्षिक समारोह के दौरान कुछ लड़के गेट का दरवाजा तोड़कर जबरन कालेज प्रांगण में घुस गए और वहां छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इस मामले के तूल पकड़ने पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दस लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ कोर्ट में देसी बम से हमला, कई वकील जख्मी

अदालत ने पहले इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आज इन्हें अदालत ने दस-दस हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि सभी गिरफ्तार लोगों ने कालेज के गेट को तोड़ दिया और जबरन कालेज में घुस गए और वहां छात्राओं के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। (वार्ता)

Published : 
  • 14 February 2020, 2:29 PM IST

Advertisement
Advertisement