अलीगढ़: छात्राओं से झाडू-पोंछा लगवाने वाली चार महिला शिक्षक बर्खास्त

कस्तूरबा गांधी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद में जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए चार महिला शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में जानिये क्या है पूरा मामला..

Updated : 23 October 2018, 7:29 PM IST
google-preferred

अलीगढ: मद्रक टाउनशिप में एक आवासीय स्कूल की चार महिला शिक्षकों को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। कस्तूरबा गांधी स्कूल का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने उक्त कार्रवाई की। वीडियो में लड़कियों को पीटा जा रहा है और शौचालय की सफाई सहित हास्टल में झाडू पोंछा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी के अलीगढ़ में छुपा है बड़ा तेल भंडार.. ONGC ने शुरू की खोज 

स्कूल में सफाई करती लड़की (फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: पुलिस मुठभेड़ में इनामी आंतकी विकास खुजली ढ़ेर, सीओ और दरोगा जख्मी

जिलाधिकारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को जांच के आदेश दिये गये थे। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो महिला शिक्षक बर्खास्त किये गये। उन्होंने बताया कि आज दो और शिक्षकों को बर्खास्त किया गया। सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद स्कूल प्रशासन पर भी आगे कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)

 

Published : 
  • 23 October 2018, 7:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement