हिंदी
अलीगढ़ः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम(ओएनजीसी) ने अतरौली तहसील के गांव भवीगढ़ में तेल की खोज के लिए यहां 24 स्थानों पर एख साथ बोरवेल की खोदाई शुरू की है। इस क्षेत्र में इससे पहले देहरादून स्थित पेट्रोलियम शोध संस्थान के भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट के माध्यम से तेल भंडार होने की पुष्टि की थी। जिसके बाद कानपुर से आई ओएनजीसी की टीम ने यहां पर खोदाई करनी शुरू कर दी है।
गांव भवीगढ़ में तेल भंडार की कितनी है संभावना
1. ओएनजीसी की टीम गांव भवीगढ़ के इस क्षेत्र में पिछले 2 महीने से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। टीम को भरोसा है कि यहां पर तेल भंडार भरपूर मात्रा में हो सकता है। तेल भंडार की खोज के लिए ओएनजीसी की टीम ने एक किसान के खेत में 140 फीट का बोरवेल कराया है।

2. बोरवेल के बाद अब यहां से जुटाये गये रसायनिक तत्वों व मिट्टी के सैंपल की जांच की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ओएनजीसी ने अपनी एक टीम भेजकर यहां 24 जगहों पर 90 फीट बोरवेल खोदवाये हैं।
3. तेल की संभावनाओं को लेकर ओएनजीसी के शार्ट फायर प्रताप सिंह का कहना है कि मशीन जमीन के अंदर लगाई गई है। जिससे जमीन के अंदर विस्फोट करके तरंगें पौदा की जाती है।
4. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए देहरादून में बैठे भूगर्भ वैज्ञानिक बारिकी से इसका अध्ययन कर रहे हैं। उनकी इस पर पूरी तरह से नजर बनी हुई है।
5. शुरुआती पढ़ाव में ऐसा लग रहा है कि कानपुर तक तरल पदार्थ होने की संभावना बनी हुई है। इसके लिए जगह-जगह मशीन लगाकर वहां पर खोदाई करवायी जा रही है।
Published : 14 October 2018, 3:49 PM IST
Topics : ONGC अलीगढ़ खोदाई गांव भवीगढ़ जांच तेल भंडार पेट्रोलियम पदार्थ भूगर्भ वैज्ञानिक सैटेलाइट सैंपल
No related posts found.