हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सपा के 12 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। अखिलेश यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर झूठे मुकदमों को लेकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और इस मामले पर चिंता जताई।
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इससे पहले गुरूवार को भी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर अपनी उक्त चिंता को विधानसभा में भी जाहिर किया। मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सामने आजम खान को लेकर अपनी बातें रखी।
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि कहीं आजम खान की यूनिवर्सिटी से कोई बम या फिर AK-47 रायफल न बरामद कर ली जाए। आजम खान के खिलाफ फिर कोई झूठा मकदमा न दर्ज किया जाए।
अखिलेश यादव ने सदन में कहा ‘अध्यक्ष महोदय, लगातार घेर रहे हैं और इस बार तो तैयारी ये है कि कहीं कुछ ऐसा न हो जाए जैसे एक बम रख दिया या फिर AK-47 रख दी। हो सकता है कि आजम खान साहब के यहां ये सब झूठी चीजें रख दी जाएं और मुकदमा दर्ज कर लिया जाए। अध्यक्ष महोदय, मैं चाहता हूं कि इस पर कम से कम कुछ हो जाए।’
Published : 23 September 2022, 10:47 AM IST
Topics : आजम खान आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश राजभवन राज्यपाल राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक समाजवादी पार्टी
No related posts found.