हिंदी
लखनऊः कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दूबे को पकड़ने के लिए पुलिस अपना पूरा जोर लगा रही है।
इसी बीच विकास दुबे की बहन का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने अपराधी भाई को कड़ी सजा मिलने की बात कही है। विकास दुबे की बहन की बहन ने कहा है- विकास हमारे परिवार के लोगों से गाली-गलौज करता था। हमारे पति, हमारे बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। चंद्रकांता ने बताया की वह पांच-छह वर्षों से विकास से नहीं मिली है। वह भाई है, लेकिन उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बता दें कि इससे पहले विकास दुबे की मां ने भी ऐसा ही एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उनका बेटा अपराधी है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था की-दुर्गा मइया जिसने दूसरों को मारा है वो भी मारा जाय, उसे भी उसकी करनी की सजा मिले। पुलिस यदि लड़के को मारती है तो मुझे कोई गम नहीं होगा। मैंने उससे कहा था कि दो रोटी कम खा लेंगे लेकिन ईमानदारी की खायेंगे लेकिन वह नहीं माना।
Published : 8 July 2020, 4:51 PM IST
Topics : Kanpur Encounter Lucknow uttar pradesh Vikas Dubey कानपुर हत्याकांड मास्टरमाइंड लखनऊ विकास दुबे