हिंदी
फिरोजाबाद: रविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई कई घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: शादी से मना करने पर जल्लाद पिता ने बेटी को चाकू से गोदकर नदी में फेंका

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुंडई इयोन कार में पांच बच्चों सहित नौ लोग सवार थे। यह लोग कार से बिहार से नोएडा जा रहे थे। जिस दौरान चालक की आंख लगने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इस घटना में एक की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: फेसबुक पर हुए विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 51 में रहने वाले सोनू मिश्रा (36) पुत्र दयानंद अपने परिजनों के साथ बच्चे का मुंडन कराने पटीटोला थाना झंझारपुर जिला मधुबनी बिहार गए थे। वहां से कार वापस नोएडा लौट रहे थे। कार उनके रिश्तेदार मदन मिश्रा चला रहे थे। सुबह लगभग चार बजे मटसेना क्षेत्र में 38 वें किलोमीटर पर हादसा हो गया। जिसमें मदन मिश्रा की पत्नी अलकली देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
Published : 16 June 2019, 11:50 AM IST
No related posts found.