हिंदी
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते दिन एक भीषण सड़क हादसे हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। यहां भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मरने वालों में 3 युवक और 2 युवती बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।
सभी मृतक कॉलेज स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
मृतक युवतियों की हुई पहचान
इस दुर्घटना में जिन दो युवतियों की मौत हुई हैं उनकी पहचान कांति कावड़े और प्रियंका निषाद के रूप में हुई हैं। हालांकि, हादसे में जान गवाने वाले युवकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे के बाद पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।
वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
Published : 28 December 2024, 12:38 PM IST
Topics : Accident in Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh Accident Chhattisgarh NEWS Kanker Road Accident ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist