हिंदी
मुंबई: रविवार को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 क्षेत्र में हादसा हो गया। एक मर्सिडीज-बेंज कार ने गेट नंबर तीन के सामने रैंप पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि कार यात्रियों को गेट नंबर एक पर छोड़कर वापस जा रही थी। उसी दौरान ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह गेट नंबर तीन पर रैंप से टकरा गई। जिससे रैंप पर खड़े पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। फिलहाल पांचों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 2 February 2025, 4:42 PM IST
Topics : driver Foreign travellers HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Mercedes accident Mumbai airport police TrendingNews viralnews