VIDEO: भईया फरेंदा में बड़ा हादसा, अचानक भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, देखें LIVE पूरी घटना

महराजगंज जनपद के भईया फरेंदा में अचानक दो मंजिला मकान गिर गया। डाइनामाइट न्यूज पर जानिये पूरा अपडेट

Updated : 27 June 2024, 8:15 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): भैया फरेंदा में चौराहे पर एक दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही की मकान गिरने के उसके भीतर कोई नही था। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।

मकान गिरने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग अनहोनी के कयास लगाने लगे लेकिन बाद में पता चला की मकान के अंदर कोई नहीं था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांसें ली।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फरेंदा क्षेत्र के भैया फरेंदा चौराहे पर अशोक मद्धेशिया का दो मंजिला मकान है। जो सड़क चौड़ीकरण के जद में आधा मकान आ गया था। जिसको मकान मालिक ने आधा मकान तोड़ लिया था।

उसके बाद सामने की मिटटी को निकाल लिया गया था। सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे के बाद मिटटी को ठीक करके वापस चले गए। उसके बाद करीब छह बजे दो मंजिला मकान अचानक भर भरा कर गिर गया। थोड़ी ही देर में काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। मकान में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Published : 
  • 27 June 2024, 8:15 PM IST

Advertisement
Advertisement