हिंदी
सुल्तानपुर: जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा (police recruitement exam) शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। आज पहले दिन 19 केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 17328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें।
ई-केवाईसी की सुविधा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार परीक्षा केंद्रों (Exam Centers) पर विधिवत सत्यापन करने के बाद ही परीक्षा (Paper) कराने के निर्देश है। इसके लिए सभी केंद्रों पर आधार ई-केवाईसी की सुविधा रहेगी। जिन्होंने परीक्षा फार्म भरते समय आधार का उल्लेख नहीं किया है और बोर्ड के बार-बार निर्देश के बाद भी जिन अभ्यर्थियों ने अपना आधार (Aadhar) अपडेट नहीं कराया है।
ढ़ाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश
इन अभ्यर्थियों की जांच परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले और निकलने के बाद भी की जाएगी। इन अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से ढ़ाई घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं।
Published : 23 August 2024, 10:17 AM IST
Topics : Dynamite News Sultanpur Administration sultanpur news Sultanpur Police UP Government UP Police Exam ई केवाईसी यूपी पुलिस परीक्षा सुलतानपुर समाचार