Mukhtar Ansari VIDEO: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी आज यूपी पुलिस के कब्जे में, डॉन को लेने बांदा से पंजाब गयी टीम, पुख्ता सुरक्षा

गैंगस्टर से राजनीतिज्ञ बना बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी आज यूपी पुलिस के शिंकजे में आ जायेगी। यूपी पुलिस की टीम डॉन के लेने के लिये बांदा से पंजाब पहुंच रही है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये मुख्तार से जुड़ा अपडेट

Updated : 5 April 2021, 10:46 AM IST
google-preferred

लखनऊ: बहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी आज यूपी पुलिस के शिंकजे में आ जायेगा। कई मामलों में वांछित माफिया मुख्तार लेने के लिये यूपी पुलिस की टीम बांदा से पंजाब के लिये रवाना हो चुकी है। डॉन मुख्तार को यूपी पुलिस सड़क मार्ग से वापस उत्तर प्रदेश लायेगी। बहुबली मुख्तार अंसारी की आपराधिक हिस्ट्री के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर रखे है और काफिले में कई तरह के वाहनों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: मुख़्तार अंसारी से जुड़ी बड़ी ख़बर: माफिया को लाने यूपी पुलिस जा रही है पंजाब 

आज दोपहर तक बाहुबली मुख्तार अंसारी की पंजाब से विदायी हो जायेगी। बांदा से रोपड़ की दूरी लगभग 900 किलोमीटर है। इसलिये बाहुबली विधायक यूपी देर शाम तक पहुंच सकता है। यूपी से रवाना हुई टीम में एडीजी और चित्रकूट के आईजी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंसारी को बांदा जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया मुख्तार को यूपी पुलिस द्वारा 8 अप्रैल से पहले यूपी लेकर आना था। मुख्तार की 12 अप्रैल को पंजाब में एक मामले में सुनवाई होनी है, जिसके लिये उसे यूपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस केस में पेश कराया जायेगा। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हत्या, फिरौती, अपहरण समेत लगभग 40 मामलों में यूपी पुलिस द्वारा वांछित माफिया मुख्तार लंबे समय से पंजाब की रोपड़ जेल में है। यूपी से कोर्ट वारंट जारी होने के बाद भी रोपड़ जेल प्रशासन ने मुख्तार को यूपी नहीं भेजा। यूपी और पंजाब की लंबी नाक की लड़ाई के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने दो हफ्तों के बाद मुख्तार को वापस यूपी भेजने का आदेश पंजाब सरकार को दिया।

शीर्ष अदालत के निर्णय के बाद यूपी सरकार मुख्तार अंसारी की कस्टडी की तैयारियों में जुट गई। इस बीच अब पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में यूपी से कहा गया है कि 8 अप्रैल से पहले वह मुख्तार अंसारी को हैंडओवर कर लें। 12 अप्रैल को पंजाब में होने वाली सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार को पेश करना होगा।
 

Published : 
  • 5 April 2021, 10:46 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement