हिंदी
फतेहपुर: जिले के मलवां (Malwan) थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाईवे (Kanpur Prayagraj Highway) पर ओवरब्रिज के ऊपर प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में जा रही वैगन आर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों में महिला नसीम अख्तर पत्नी रफीक अहमद और एक पुरूष नफीस अहमद पुत्र मो. रफीक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार इरशाद पुत्र रफीक, नाजनीन पत्नी यूनुस 35 वर्ष और यासमीन पुत्री रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस (Police) ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल (Fatehpur District Hospital) में भर्ती कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद कार के परखच्चे भी उड़ गए।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह का बयान
इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह (Mukesh Kumar Singh) ने बताया कि प्रयागराज से उन्नाव (Unnao) जा रहे वैगन आर कार सवार ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से एक महिला और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 7 September 2024, 2:33 PM IST
Topics : Dynamite News Fatehpur Kanpur Prayagraj Highway Malwa road accident in fatehpur कानपुर प्रयागराज हाईवे फतेहपुर मलवा थाना