हिंदी
चंदौली: जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी है, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव के रहने वाले सौरभ सिंह 35 वर्ष, बिसौरी गांव निवासी मुकेश 18 वर्ष और अमन 24 वर्ष के साथ बाइक से कही जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों घायलों को इलाज के जिला अस्पताल लाया गया, जहा सौरभ सिंह का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
Published : 4 August 2024, 2:52 PM IST
Topics : Chandauli News Dynamite News Naubatpur road accident in chandauli UP News चंदौली सड़क हादसा चंदौली समाचार यूपी समाचार सैयदराजा थाना क्षेत्र