हिंदी
वाशिंगटन: भारत में परमार्थ कार्य और सामाजिक कल्याण के कदम उठाने के लिए अमेरिका के विभिन्न गैर लाभकारी संगठनों के वास्ते दो मार्च को ‘इंडिया गिविंग डे’ पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की निधि एकत्रित की गयी। निधि जुटाने की अपनी तरह की पहली पहल के आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
‘इंडिया फिलान्थ्रॉपी एलायंस’ (आईपीए) की पहल इंडिया गिविंग डे आईपीए और उसके संबंधित सदस्यों द्वारा किए गए परमार्थ कार्यों से जुड़ी है।
आईपीए के अध्यक्ष एलेक्स काउंट्स ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कई और इंडिया गिविंग डे होने जा रहे हैं क्योंकि हमारे विचार से यह काफी सफल रहा।’’
दो मार्च को देशभर के करीब 1,000 दानदाताओं ने अमेरिका के 25 गैर-लाभकारी संगठनों के लिए 13,22,927 डॉलर की धनराशि जुटायी। ये संगठन भारत के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्रों में परमार्थ और सामाजिक कल्याण कार्य करते हैं।
Published : 7 March 2023, 10:52 AM IST
Topics : 10 करोड़ रुपये इंडिया गिविंग डे निधि भारत सामाजिक कल्याण
No related posts found.