यूपी से PFI के 8 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, जानिये टेरर फंडिग को लेकर देश के 11 राज्यों NIA के मिडनाइट ऑपरेशन पर पूरा अपडेट

टेरर फंडिग को लेकर देश के 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यालयों और इस संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ NIA, ED और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस ऑपरेशन से जुड़ा पूरा अपडेट।

Updated : 22 September 2022, 1:59 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यालय और इस संगठन के जुड़े लोगों के खिलाफ एनआईए द्वारा व्यापक पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी टेरर फंडिग और संबंधित कैम्प चलाने के मामले में की गई। एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा यह छापेमारी बीती रात 1 बजे शुरू की गई। इसलिये इसे मिडनाइट ऑपरेशन नाम दिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत दर्जन भर राज्यों में हुई छापेमारी में अब तक 106 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। देश के 12 राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस छापे को बड़े ही गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया। छापेमारी में राज्य पुलिस से भी मदद मांगी गई। अधिकारियों के मुताबिक टेरर फंडिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों को खास तौर पर निशाना बनाया गया। 

यह भी पढ़ें: टेरर फंडिंग के खिलाफ PFI के ठिकानों पर NIA की छापेमारी, 11 राज्यों में अब तक 106 गिरफ्तार

अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस द्वारा सबसे ज्यादा गिरफ्तारी केरल से हुई है। केरल से 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आंध्र प्रदेश से 5, असम से 9, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 20, मध्य प्रदेश से 4, महाराष्ट्र से 20, पुडुचेरी से 3, राजस्थान से 2, तमिलनाडु से 10 और यूपी से 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी से PFI के 8 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, जानिये टेरर फंडिग को लेकर देश के 11 राज्यों NIA के मिडनाइट ऑपरेशन पर पूरा अपडेट

जांच एजेंसियां कथित तौर पर देशभर में आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करने के आरोप में PFI को ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। सैकड़ों जवान और अधिकारी इन छापों में शामिल है। इन छापों के लिए के लिए केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी ही गुप्त तैयारी कर रखी थी।

Published : 
  • 22 September 2022, 1:59 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement