Firing in Jaunpur: जौनपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, देखिये घटना का वीडियो

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से डाइनामाइट न्यूज पर एक बड़ी खबर है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

फैक्ट्री पर फायरिंग करता युवक
फैक्ट्री पर फायरिंग करता युवक


जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से डाइनामाइट न्यूज पर एक बड़ी खबर है। यहां रविवार तड़के सुजानगंज पड़ाव एरिया, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फायरिंग किसने की और क्यों की, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

क्षेत्र में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस भी सकते में हैं और जांच में जुट गई है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

यह भी पढ़ें | जौनपुर में राजस्व निरीक्षक सुभाष सरोज 10 हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ये घटना रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच की है। जनपद के सुजानगंज पड़ाव पर स्थित बसपा के चेयरमैन संजय जायसवाल की फैक्ट्री 3 राउंड गोलियां चलाई गई। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसके साथ ही फायरिंग करते बदमाश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें | फर्रुखाबाद में जमीन को लेकर परिवार के ही लोगों में हुई जमकर मारपीट, 2 गंभीर रूप से घायल

इस घटना पर बसपा चेयरमैन के बेटे अभय जयसवाल ने कहा कि वे जब सुबह नहाकर घर के नीचे आये तो गेट पर गोलियों के छेद मिले। गोलियों के खोल भी अगल-बगल पड़े थे। उन्होंने कहा कि वे घर के अंदर मौजूद थे, इसलिये उनकी जान बच गई है। अभय जयसवाल ने कहा कि यह उनको जान से मारने की साजिश थी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश के लिये कई टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।










संबंधित समाचार