हिंदी
नालंदाः कार्तिक पूर्णिमा के दिन बिहारशरीफ के गिरियक थाना क्षेत्र स्थित सकरी नदी में स्नान करने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: संजय करोल बने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, ली पद और गोपनीयता की शपथ
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने तीनों की लाश को पानी से निकाला। तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक लड़कियों की पहचान न घोसरावां निवासी अजय सिंह की पुत्री अंशु कुमारी (17) व सोनम कुमारी (15) और दीपू सिंह की पुत्री प्रीति कुमारी (15) के रूप में हुई है।
Nalanda: Three children drowned while taking a dip in a river on #KartikPoornima, in Pavapuri, earlier today. #Bihar
— ANI (@ANI) November 12, 2019
घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा आज ही मंगलवार को बिहार में नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के सेखोदेवरा गांव में आज तालाब में डूबकर एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा सूर्य मंदिर तालाब के पास कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के दरम्यान दो युवतियां डूब गईं। जबकि डूबने के दौरान युवतियों को बचाने के लिए गए सोखोदेवरा जेपीएन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ राकेश सिंह की भी डूबकर दर्दनाक मौत हो गई।
Published : 12 November 2019, 11:34 AM IST
Topics : bihar death Kartik Purnima Nalanda Navada कार्तिक पूर्णिमा नवादा नालंदा बिहार मौत