हिंदी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में पुलिस आये दिन बदमाशों का सफाया करने में जुटी है। इसी कड़ी में वाराणसी के लंका क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश शनि वर्मा घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बदमाश के खिलाफ लूट एवं हत्या आदि के कई मामले दर्ज है।
वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस उपनिरीक्षक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे लंका क्षेत्र में बाइपास पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। खुद काे घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की,जिसमें एक गोली बदमाश लगी और वह घायल हाे गया। वहीं बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से पुलिस उपनिरीक्षक इश्वर दयाल दुबे भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए गये हैं। यह बदमाश बिहार का रहने वाला है।
Published : 13 April 2019, 10:35 AM IST
No related posts found.