कोरोना से महाराष्ट्र में 110 की मौत, 1574 संक्रमित

तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13 लोगों की मौत बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 110 हो गयी है तथा अब तक 1574 लोग इस वायरस की चपेट में आ कर संक्रमित हो चुके हैं।

Updated : 11 April 2020, 1:58 PM IST
google-preferred
नयी दिल्ली: तेजी से फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में बरपाया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13 लोगों की मौत बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 110 हो गयी है तथा अब तक 1574 लोग इस वायरस की चपेट में आ कर संक्रमित हो चुके हैं।
 
केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना से अब तक 7447 लोग संक्रमित हुए हैं और 239 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक मामले तमिलनाडु में है जहां अब तक 911 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है और करीब आठ लोगों की कोरोना से संक्रमित होने के कारण मौत हो गयी है।
 
दिल्ली में भी पिछले 24 घंटों में मामले तेजी से बढ़े है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह तक 720 लोग कोराेना से संक्रमित थे जो अब बढ़कर अब 903 हो गये है। दिल्ली में कोरोना की चपेट में आने से अबतक 13 लोगों की जान जा चुकी है।(वार्ता)

Published : 
  • 11 April 2020, 1:58 PM IST

Advertisement
Advertisement